Headlines

मेवात कैडर के 256 JBT नहीं आए डॉक्यूमेंट चेक करवाने:नौकरी बचाने का आखिरी मौका, 18-19 अगस्त को फिर बुलाया, इस बार चूके तो चयन रद्द




हरियाणा के मेवात कैडर में 1456 प्राइमरी टीचर की भर्ती अब अंतिम चरण में पहुंच गई है, लेकिन चयनित अभ्यर्थियों की लापरवाही ने भर्ती प्रक्रिया को फिर चर्चा में ला दिया है। 256 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं पहुंचे। अब शिक्षा विभाग ने इन्हें आखिरी अवसर देते हुए 18 और 19 अगस्त को दोबारा वेरिफिकेशन के लिए बुलाया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि इस मौके पर भी गैरहाजिर रहे तो चयन रद्द कर दिया जाएगा। HSSC ने विज्ञापन संख्या 05/2024, कैटेगरी नंबर-1 के तहत मेवात कैडर में 1456 प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती निकाली थी। भर्ती में 607 पद सामान्य वर्ग, 300 एससी, 242 बीसीए, 170 बीसीबी और 71 ईडब्ल्यूएस के लिए रखे गए थे। इसके अलावा ईएसएम वर्ग के लिए भी पद निर्धारित थे। 2024 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अगस्त 2024 में मांगे गए थे। इसके बाद 28 सितंबर 2024 को लिखित परीक्षा हुई। HSSC ने पात्रता जांच के लिए अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी शुरू की। आयोग के रिकॉर्ड में भर्ती को 1456 पदों वाली PRT मेवात कैडर भर्ती के रूप में दर्ज किया गया है। पहले भी दिया था वेरिफिकेशन का मौका विभाग की ओर से पहले दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। नोटिस के अनुसार कुछ अनुशंसित अभ्यर्थी निर्धारित तारीख पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कमेटी के सामने उपस्थित नहीं हुए। अब इन अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है। 18-19 अगस्त को टंकी वाला स्कूल पहुंचना होगा गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल (टंकीवाला), नूंह में दस्तावेज सत्यापन समिति के सामने उपस्थित होना होगा। उन्हें अपने दावे से संबंधित मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इस बार नहीं पहुंचे तो बिना नोटिस कटेगा नाम विभाग ने नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी है कि 18 और 19 अगस्त को भी अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए तो उसे नियुक्ति में रुचि नहीं रखने वाला माना जाएगा। इसके बाद HSSC की अनुशंसा के आधार पर हुआ चयन बिना किसी अन्य नोटिस के रद्द किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *