![]()
असम की युवती महक अहमद की रविवार को चाकू से गोदकर हत्या करने वाले इंजीनियर रमन राज बहुत शातिर निकला। उसको डर था कि अगर वह पकड़ा गया तो उत्तर प्रदेश पुलिस उसका एकाउंटर भी कर सकती है। इसी डर के चलते उसने बिहार स्थित गृह जनपद कटिहार में बुधवार को शराब तस्करी में गिरफ्तार दे दी। अब नोएडा पुलिस हत्यारोपित इंजीनियर रमन को वापस लाने की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि इंजीनियर रमन ने रविवार तड़के युवती की हत्या की थी। कमरे के बाहर कूलर लगा होने से पड़ोस में रहने वाले लोगों को पता नहीं चला था। पहले बनारस फिर झारखंड गया
वह सुबह के समय कमरे का ताला लगाकर पीजी से निकला था। वह बस से बनारस में रहने वाले अपने रिश्तेतदार के घर रविवार शाम को पहुंचा था। वहां से अगले दिन सोमवार सुबह झारखंड में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंचा था। वहां से रात को बिहार स्थित गृह जनपद कटिहार पहुंचा था। यहां पर मंगलवार देर शाम को करीब चार लीटर शराब के साथ नगर कोतवाली पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दे दी थी। जल्द नोएडा आ सकता है रमन
रमन की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर नोएडा पुलिस का काम बढ़ गया। गुरुवार को दिनभर सूरजपुर न्यायालय से बी वारंट की प्रक्रिया पूरी कराने में जुटी रही। बी वारंट मिलने पर पुलिस ने आर्डर की कापी कटिहार जिला जज व जेलर को भेजी। उनसे हत्यारोपित को वारंट पर लेने की गुहार लगाई। रमन को नोएडा ले जाने की मंजूरी मिल गई। उसे जल्द नोएडा ला जा सकता है।
क्यों की हत्या, अभी महज राज
इंजीनियर ने चंद दिनों पहले मिली युवती महक को दस बार चाकू मारकर बेरहमी से हत्या क्यो की। यह अभी तक राज ही बना हुआ है। अभी तक की जांच के आधार पर महज यही कयास लगाए जा रहे हैं कि डेटिंग एप को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। वहीं कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि नशे में महक ने उसकी रमन की पहली गर्लफ्रेंड को लेकर कमेंट कर दिया था। रमन के नोएडा आने पर ही हत्या करने के राज से पर्दा उठ सकेगा।
Source link
नोएडा मर्डर केस: आरोपी ने शराब तस्करी में किया सरेंडर:बस से बनारस, झारखंड फिर पहुंचा कटिहार, बी वारंट पर लाएंगे नोएडा
