![]()
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग अभी भी टनल में फंसे हुए हैं। बचाव दल ने 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। इन बचाए गए लोगों में से 13 घायलों का गोपेश्वर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है। टनल के अंदर पानी और मलबा आने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन के साथ-साथ NDRF, SDRF और अन्य बचाव दल मौके पर तैनात हैं। विशेष उपकरणों की मदद से टनल के अंदर अभियान चलाकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हेलिकॉप्टर के जरिए घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। वे आपदा प्रभावित टनल क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम गोपेश्वर के जिला अस्पताल जाएंगे, जहां वे घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे। तस्वीरें देखिए- शाम 7 बजे हादसा, पानी रिसने के साथ लैंडस्लाइड अधिकारियों के मुताबिक हादसा गुरुवार 13 अगस्त को शाम करीब 7 बजे हुआ। पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में पानी का रिसाव और भू-स्खलन हुआ। वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए। टनल के अंदर पानी और मलबा भरने के कारण फंसे मजदूरों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। बचाव दल लगातार अंदर पहुंचकर मजदूरों को बाहर निकालने में जुटे हैं। रेस्क्यू में सेना और ITBP की टीमें भी लगीं DM गौरव कुमार बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। 22 पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ के 27, एसडीआरएफ के 42, डीआरएफ के 4 और फायर सर्विस के 9 लोग मौके पर तैनात है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें गौचर और जोशीमठ से भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हादसे से जुड़े मिनट-टू-मिनट अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
चमोली पीपलकोटी टनल हादसा- 7 की मौत, 3 फंसे:21 लोग बचाए, 13 गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती; CM धामी घायलों से मिलने निकले
