![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 9 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 5 और 6 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। झोंकों के साथ इसकी रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में खुले में रखी हल्की चीजों और पेड़ों के आसपास सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आज (5 अक्टूबर) को पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार के मुकाबले राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। 4 अक्टूबर को पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.2 डिग्री दर्ज किया गया था। उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मौसम उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। एक मौसम प्रणाली बनने से पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश की स्थिति बन रही है। हालांकि, पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक से दिन के तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। दिन का तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच इस सप्ताह पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पंजाब के बाकी हिस्सों में यह 34 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। दिन का तापमान सामान्य से सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। रात में 16 से 22 डिग्री तक रह सकता है तापमान पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर समेत मध्य पंजाब के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। बाकी हिस्सों में यह 20 से 22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी पंजाब में रात का तापमान सामान्य से कम, जबकि बाकी हिस्सों में सामान्य से अधिक रह सकता है।
Source link
तीन दिन पंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट:आज मौसम ड्राई रहेगा, अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा; रातें होंगी ठंडी
