Headlines

तलवंडी साबो में नशे में झूमता दिखा युवक:एक्टिवा पर लड़खड़ाया, DSP बोले- नशा छुड़ाने वाली दवा की ओवरडोज ली




पंजाब सरकार राज्य से नशा खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन तलवंडी साबो से सामने आए एक वीडियो ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक एक्टिवा पर झूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में युवक नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। एक राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब पंजाब सरकार के ड्रग्स विरोधी अभियान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। डीएसपी जसजोत सिंह ने वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें दिख रहा युवक ओट (OAT) क्लिनिक से नशा छुड़ाने की दवा लेता है। DSP बोले- युवक ने निर्धारित मात्रा से अधिक दवा ले ली डीएसपी के अनुसार, युवक ने निर्धारित मात्रा से अधिक दवा ले ली थी, जिसके कारण वह नशे की हालत में नजर आ रहा था। युवक की पहचान कर ली गई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *