Headlines

Supreme Court Seeks Centre Response on Central Secretariat Library Delhi


  • Hindi News
  • National
  • Supreme Court Seeks Centre Response On Central Secretariat Library Delhi

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी (CSL) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा कि नए सेंट्रल विस्टा प्लान में लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह दी गई है।

जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने सोमवार को केंद्र से जगह का लेआउट प्लान और पूरा ब्योरा हलफनामे में देने को कहा है। कोर्ट ने पूछा कि 1891 से चल रही लाइब्रेरी और 8.5 लाख किताबों के साथ आरके पुरम में रखी 2 लाख किताबें के लिए क्या सिर्फ दो कमरे दिए जा रहे हैं।

कोर्ट ने पूछा कि आरके पुरम में रखी किताबों का क्या होगा। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील हरिप्रिया पद्मनाभन को अमिकस क्यूरी नियुक्त किया है। यह मामला कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर शुरू किया है।

शास्त्री भवन हटाने की योजना से विवाद शुरू

सेंट्रल विस्टा योजना के तहत शास्त्री भवन को हटाने की योजना है। यहां मौजूद 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की जरूरत है। 29 सितंबर की इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में लाइब्रेरी की 8.5 लाख किताबों के लिए नई जगह पर्याप्त होने पर सवाल उठाया गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले में खुद से नोटिस लिया है।

केंद्र ने कहा- लाइब्रेरी के लिए जगह तय

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने कहा कि कर्तव्य पथ पुनर्विकास योजना में लाइब्रेरी के लिए जगह तय है। मंत्रालय ने X पर बताया कि नई लाइब्रेरी के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *