Headlines

भिवानी-मुम्बई सेट्रल स्पेशल रेलसेवा रेगुलेट:23 अगस्त को 2 घंटे 10 मिनट देरी से चलेगी, वलसाड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कारण लिया ब्लॉक




पश्चिम रेलवे द्वारा वलसाड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि वलसाड रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। जिसके कारण 12 रेल सेवाएं रेगुलेट की गई है। जिनमें गाडी संख्या 09002 भिवानी-मुम्बई सेट्रल स्पेशल रेलसेवा भी शामिल है। यह ट्रेन 23 अगस्त को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर 2 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी। इससे पहले भी 13 अगस्त को भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रही थी। बान्द्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य चलने के कारण गाड़ी संख्या 09006, भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो 13 अगस्त 26 को भिवानी से बोरीवली तक संचालित हुई। यह रेलसेवा बोरीवली-बान्द्रा टर्मिनस के बीच आंशिक रद्द रही। इन स्टेशनों से होकर गुजरती है ट्रेन
यह ट्रेन भिवानी से दोपहर 2:35 बजे रवाना होती है। इसके बाद चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली से होकर गुजरती है और मुंबई सेंट्रल तक जाती है। सामान्य दिनों में यह ट्रेन अगले दिन शाम 4:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। भिवानी से मुंबई सेंट्रल तक स्पेशल ट्रेन लगभग 1470 किलोमीटर की दूरी तय करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *