Headlines

पठानकोट में दुकानों के मालिकाना हक पर भिड़े दो पक्ष:सरिए-रॉड से पीटा; सिर से निकला खून, हाथ-उंगलियों में चोटें आई, एक आरोपी गिरफ्तार




पठानकोट में पुरानी दुकानों के मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच तेजधार हथियारों, सरिए और रॉड से हमला हुआ, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में भर्ती घायल महिला लवली और उनकी बेटी प्रियंका ने बताया कि विवाद उनके नाना के समय से चली आ रही करीब 100 साल पुरानी दुकानों को लेकर है। प्रियंका का आरोप है कि विशाल और उसके साथ आए 20-25 लोग दुकान में तोड़फोड़ कर रहे थे। हाथ और उंगलियों में गंभीर चोटें आई जब उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने सरियों, लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में लवली, उनके पति, बेटे और भाई समेत परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं। लवली के सिर, हाथ और उंगलियों में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष ने भी संपत्ति पर अपना दावा किया पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावर पक्ष की महिलाओं ने भी हथियारों के साथ मारपीट में हिस्सा लिया। उनका दावा है कि ये दुकानें उनके नाना के समय से चली आ रही पैतृक संपत्ति हैं। उनके पास मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज भी हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी संपत्ति पर अपना दावा किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *