Headlines

जुलाना में चेयरमैन और सफाई कर्मियों में तनातनी:कर्मचारी हड़ताल पर, संजय जांगड़ा ने सफाई शुरू कराई तो हुई बहस




जुलाना कस्बे में नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने बाजार में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कूड़ा उठवाने का काम शुरू करवाया। इसकी जानकारी मिलते ही धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कूड़ा उठाने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी बढ़ गई। बोले- हड़ताल का उद्देश्य खत्म हो जाएगा धरनारत कर्मचारियों का कहना था कि जब उनकी मांगों को लेकर हड़ताल चल रही है, तो नगरपालिका द्वारा सफाई करवाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि हड़ताल के दौरान सफाई कार्य करवाने से उनकी हड़ताल का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा। चेरयमैन बोले- कूड़े के ढ़ेर लगे, सफाई जरूरी वहीं, नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगरपालिका की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि शहर में कूड़े के ढेर से आम लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए सफाई करवाना आवश्यक है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया विरोध बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और बाद में उन्हें पुलिस थाने ले गई। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए बाजार में भी तनाव का माहौल बन गया था। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कस्बे में लगातार बढ़ रहे कूड़े के ढेर लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान करवाकर सफाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *