![]()
कोरबा में देर रात अज्ञात वाहन की 17 गोवंश चपेट में आ गए। जिसमें से 7 की जान चली गई, जबकि 10 की हालत गंभीर है। सभी का इलाज जारी है। गौसेवक और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 2 बजे भवानी मंदिर के पास 17 गोवंश चपेट में आ गए, जिसमें से 7 की मौत हो गई। जबकि 10 घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गौसेवक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज गौसेवकों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंशों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। दोनों ओर लगी वाहनों की कतार चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। दर्री सीएसपी गिरिजा शंकर साव ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद गौसेवकों ने चक्काजाम खत्म किया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, गौवंश पुलिया के पास कैसे पहुंचे और दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
Source link
कोरबा में 7 गोवंश की हादसे में मौत:देर रात अज्ञात वाहन ने रौंदा, 10 घायल; स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे
