Headlines

पन्ना में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री:जनप्रतिनिधि-स्कूली बच्चे देशभक्ति के रंग में रंगे; 'भारत माता की जय' के नारे लगाए




पन्ना जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को देवेन्द्रनगर में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए। मौसम बदलने और बारिश के बावजूद यात्रा जारी रही। प्रभारी मंत्री और अन्य अतिथियों ने हाथों में तिरंगा थामे, देशभक्ति गीतों और बैंड-बाजे की धुन के साथ नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।उन्होंने आमजनों को देशप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं यात्रा में शामिल हुए इस यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें विधायक राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, नगर परिषद देवेन्द्रनगर अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता, नगर परिषद गुनौर अध्यक्ष अर्चना सिंह, सतानंद गौतम, माधवेन्द्र सिंह और स्थानीय पार्षदगण भी शामिल थे। SDM संजय कुमार नागवंशी, CMO के.के. तिवारी और पुलिस-प्रशासन का अमला भी यात्रा में मौजूद रहा। नगर के कई विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। मुख्य मार्गों से गुजरती इस तिरंगा यात्रा का नगरवासियों ने भी जगह-जगह स्वागत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *