एटा में स्कूली बच्चों को तिरंगे बांटे गए:'हर घर तिरंगा' अभियान कार्यक्रम, डीएम और विधायक ने महत्व बताया




एटा जिले के लिमरा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा के डीएम अरविंद सिंह, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी रहे। इस अवसर पर सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं को तिरंगे भेंट किए गए। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। डीएम, विधायक और बीएसए ने बच्चों को तिरंगे वितरित किए और उन्हें तिरंगे के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के बलिदान को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतिथियों ने बताया कि तिरंगा अपने भारत देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उनकी सरकार देश और प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। उन्होंने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और स्कूली बच्चों को देश के प्रति सजग रहने, सच्चा प्रेम रखने तथा तिरंगे का सम्मान बनाए रखने की सलाह दी। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि ये नन्हे-मुन्ने बच्चे देश का भविष्य हैं। पुरानी पीढ़ी अब नई पीढ़ी को दिशा दिखाने का काम कर रही है, ताकि वे स्वतंत्रता संग्राम के उन मूल्यों को चरितार्थ करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई पीढ़ी भविष्य में आजादी दिलाने वाले बलिदानियों और देश के तिरंगे का सम्मान करेगी। उन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *