Headlines

शराब के लिए पैसे नहीं मिले, युवक ने की आत्महत्या:रामानुजगंज के देवीगंज की घटना, एक घंटे बाद दोस्त ने भी जहर खाया, हालत नाजुक




रामानुजगंज के देवीगंज गांव में नशे की लत से जुड़ी दो घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। शराब के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं घटना के करीब एक घंटे बाद उसके 19 वर्षीय दोस्त ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल बलरामपुर से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, देवीगंज निवासी सूरज सिंह (20) पेशे से ड्राइवर था और शराब का आदी बताया जा रहा है। घटना से पहले उसने शराब पी थी। इसके बाद उसने परिजनों से दोबारा शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। परिजनों ने शराब न पीने की सलाह देते हुए पैसे देने से मना कर दिया। शराब के लिए मांगे पैसे, परिवार ने किया मना इसके बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि जांच में शराब के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं मिलने की बात सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। एक घंटे बाद दोस्त ने खाया जहर सूरज की मौत के करीब एक घंटे बाद उसके दोस्त पवन सिंह (19) ने भी जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल बलरामपुर लेकर पहुंचे। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है। युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सभापति बद्री यादव भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने गांवों में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की लत को गंभीर चिंता का विषय बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *