Headlines

रामपुर में 8.5 ग्राम चिट्टे सहित 2 युवक गिरफ्तार:नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का एक्शन; किराए के कमरे से मिला नशीला पदार्थ




शिमला जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर पुलिस ने झाकड़ी बाजार में कार्रवाई की है। इस दौरान एक किराए के कमरे से 8.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धीरज शर्मा (30), पुत्र स्व. अजय शर्मा, निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर, और आशीष (39), पुत्र स्व. करम सिंह, निवासी तकलेच, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, झाकड़ी बाजार स्थित किराए के कमरे में तलाशी के दौरान यह नशीला पदार्थ मिला। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास यह चिट्टा कहां से आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों व सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *