Headlines

फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत:टायर फटने से बेकाबू कार खंभे से टकरा कर तलाब में गिरी, भांजे के जन्मदिन से लौट रहे थे




फतेहगढ़ साहिब में ज्योति स्वरूप गुरुद्वारा साहिब से चंडीगढ़ रोड पर गांव अत्तेवाली के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की कार का टायर फटने के बाद हुए इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरहिंद के हमायुपुर निवासी माधव कुमार और हरीश कुमार के रूप में हुई है। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त दो अलग-अलग कारों में सवार होकर अपने एक दोस्त की बहन के घर गए थे, जहां बेटे के जन्म की खुशी में एक पार्टी का आयोजन किया गया था। सभी दोस्त इस जश्न में शामिल हुए और खुशियां मनाईं। पार्टी खत्म होने के बाद वे अपने दोस्त को वापस छोड़ने के लिए निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस घर में कुछ घंटों पहले तक किलकारियों की गूंज और जश्न का माहौल था, वहां इस हादसे के बाद मातम पसर गया। टायर फटने से बेकाबू होकर पानी के छप्पड़ (तालाब) में गिरी कार हादसा उस समय हुआ जब कार गांव अत्तेवाली के नजदीक पहुंची। अचानक कार का एक टायर फट गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण कार से पूरी तरह छूट गया। बेकाबू हुई कार बेहद तेज रफ्तार में पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई और फिर उछलकर पास ही बने पानी के एक छप्पड़ (तालाब) में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार माधव कुमार और हरीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कर रही है कानूनी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *