![]()
डूंगरपुर कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन वैली रिसॉर्ट से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 56 हजार 100 रुपए नकद, ताश के पत्ते और एक कार जब्त की है। कोतवाली थाना प्रभारी हिमांशु सिंह ने बताया कि जुआ-सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम प्रभारी एएसआई अशोक कुमार को सूचना मिली थी कि थाना गांव स्थित ग्रीन वैली रिसॉर्ट के खुले स्थान पर कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने रिसॉर्ट में दबिश दी। वहां ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया और उन्हें जुआ राशि सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 56 हजार 100 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अतिरिक्त, आरोपियों की एक कार भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग वे मौके पर पहुंचे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इरफान हुसैन (45) निवासी घाटी मोहल्ला, महावीर जैन (46) पत्रकार कॉलोनी, महेश कुमार पांचाल (50) रविंद्रनाथ टैगोर कॉलोनी, प्रदीप सिंह झाला (40) शास्त्री कॉलोनी, पंकज भट्ट (45) नई बस्ती तुषार वाटिका के पास और नवदीप सिंह चौहान (35) निवासी पीठ के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Source link
रिसॉर्ट में जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 1.56 लाख रुपए और एक कार जब्त की, जारी रहेगा अभियान
