Headlines

हरियाणा BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:रमेश सैनी को कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष बनाया, 27 जिलों में नए प्रभारी; पूर्व प्रदेश महामंत्री का डिमोशन




हरियाणा भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने 27 संगठनात्मक जिलों के नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी रमेश सैनी को सौंपी है। नई नियुक्तियों में महिला नेतृत्व पर भी फोकस रहा है। चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ मैनेजमेंट और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। 4 जिलों में महिलाओं को कमान भाजपा की नई नियुक्तियों में महिला नेतृत्व को भी अहम स्थान दिया गया है। राजबाला एडवोकेट को सोनीपत, मीना चौहान को गोहाना, प्रतिभा सुमन को हांसी और लतिका शर्मा को फरीदाबाद का जिला प्रभारी बनाया गया है। कुरुक्षेत्र में रमेश सैनी को जिलाध्यक्ष बनाया भाजपा ने रमेश सैनी को कुरुक्षेत्र का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष तजिंदर सिंह गोल्डी को उनके पद से हटा दिया गया था। नौकरी के लेन-देन से जुड़ा एक ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने यह सख्त कदम उठाया। इसके बाद जिला महामंत्री रहे रमेश सैनी को कुरुक्षेत्र का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि उन्हें एक माह पहले ही कार्यकारी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन अब नई प्रदेश अध्यक्ष ने उनके नाम का पत्र जारी कर दिया है। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर फोकस नई नियुक्तियों के पीछे भाजपा का मुख्य फोकस संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। जिला प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच कड़ी के रूप में काम करेंगे। वे पार्टी के अभियानों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने में भूमिका निभाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *