Headlines

बाघापुराना में पुरानी दुश्मनी ने लिया हिंसक रूप:आरोपियों ने व्यक्ति पर हमला कर किया घायल; चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज




मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गिल निवासी 40 वर्षीय हरनेक सिंह पुत्र बूटा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे वह डेरा बाबा वजीर दास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान प्रदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, जगदेव सिंह और परमजीत सिंह ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने ईंट उठाकर सिर पर मारा शिकायत के अनुसार, झगड़े के दौरान आरोपी प्रदीप सिंह ने ईंट उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में हरनेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल बाघापुराना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। हरनेक सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के साथ उनकी लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गांव में स्टेडियम निर्माण को लेकर चल रहा विवाद भी घटना का एक कारण माना जा रहा है। थाना बाघापुराना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जसविंदर सिंह द्वारा की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *