Headlines

चंडीगढ़-मोहाली और लुधियाना में तेज बारिश:पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल मार्ग ठप, 4 ट्रेनें रद्द; 19 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम




चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना और पठानकोट में बारिश हुई। पंजाब-चंडीगढ़ में आज से बारिश की संभावना है, जो 19 अगस्त तक चलेगी। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक तापमान 37.2°C पटियाला में दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को तूफानी गतिविधि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है। पंजाब में बारिश का अलर्ट गुरदासपुर, पठानकोट, बटाला, अजनाला और डेरा बाबा नानक समेत कई इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, मोहाली, चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, रूपनगर और आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती हैं। पटियाला, राजपुरा, लुधियाना समेत कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया पठानकोट हिमाचल के कांगड़ा क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश और रेल पटरियों पर पत्थर गिरने (भूस्खलन) के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार पठानकोट-बैजनाथ पपरोला सेक्शन पर चलने वाली 4 ट्रेन सेवाओं को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 52467, 52470, 52474 और 52465 को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 52464 बैजनाथ पपरोला से ज्वालामुखी रोड के बीच चलने वाली यह ट्रेन अब केवल कोपरलाहड़ रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 52469 ज्वालामुखी रोड के बजाय अब यह ट्रेन कोपरलाहड़ स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी। जम्मू मंडल के अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में रेल पटरियों को ठीक करने और मत कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। डैमों में जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से नीचे बिजली की मांग 13 हजार मेगावाट तक पहुंची 13 अगस्त की रात पंजाब में बिजली की मांग 13,915 मेगावाट रही। इसमें 8,808 मेगावाट बिजली बाहर से ली गई, जबकि राज्य में 5,109 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। तय शेड्यूल 8,298 मेगावाट था, लेकिन मांग बढ़ने के कारण 510 मेगावाट अतिरिक्त बिजली लेनी पड़ी। इस दौरान बिजली की फ्रीक्वेंसी 49.95 हर्ट्ज रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *