Headlines

MP Rainfall LIVE Photos Update; Bhopal Jabalpur Weather Alert – Indore Ujjain


जबलपुर, शहडोल-सागर समेत मध्य प्रदेश के 21 जिलों में शनिवार को हैवी रेन का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे के अंदर 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। अगले 4 दिन जबलपु

.

शनिवार को 3 जिले- नर्मदापुरम, छतरपुर और उमरिया में अति भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, जबलपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना, टीकमगढ़, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है।

यहां भी बारिश के आसार भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, पांढुर्णा, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, दमोह और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने के आसार है।

कई जिलों में तेज बारिश का दौर इससे पहले शुक्रवार को खरगोन जिले के गोगांवा में लगातार बारिश से साटक जलाशय ओवर फ्लो हो गया। 18.38 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता वाला जलाशय स्पिल-वे के ऊपर से बहा। दो साल बाद यह स्थिति बनी। इससे पहले ये 2023 में 16 सितंबर और 2024 में 2 सितंबर को ओवरफ्लो हुआ था।

सतना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रुक रुककर बारिश होती रही। तराई क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। पहाड़ी पानी तेजी से उतरने के कारण धारकुंडी आश्रम का झरना पूरी गति से बह रहा है। आश्रम के अंदर तक पानी घुस गया है।

कोटर नगर परिषद के कार्यालय परिसर और दुकानों में भी पानी भर गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड में पानी आने से प्रसूताओं को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। बिरसिंहपुर-सेमरिया रोड पर मऊ नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।

देखिए, शुक्रवार को बारिश की तस्वीरें…

पहाड़ी से आ रहे पानी की वजह से धारकुंडी आश्रम का झरना तेज गति से बहा।

पहाड़ी से आ रहे पानी की वजह से धारकुंडी आश्रम का झरना तेज गति से बहा।

गोगांवा क्षेत्र में लगातार बारिश से साटक जलाशय 100% भरकर ओवरफ्लो हो गया।

गोगांवा क्षेत्र में लगातार बारिश से साटक जलाशय 100% भरकर ओवरफ्लो हो गया।

साटकेश्वर महादेव जलमग्न हो गए। मंदिर की घंटी व त्रिशूल दिखाई दिए।

साटकेश्वर महादेव जलमग्न हो गए। मंदिर की घंटी व त्रिशूल दिखाई दिए।

कुछ श्रद्धालुओं ने नंदी के पास फूल अर्पित किए।

कुछ श्रद्धालुओं ने नंदी के पास फूल अर्पित किए।

रतलाम में शुक्रवार सुबह से रिमझिम फुहारें जारी रही।

रतलाम में शुक्रवार सुबह से रिमझिम फुहारें जारी रही।

ये सिस्टम एक्टिव मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव क्षेत्र) डिप्रेशन में बदल गया है। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी हिस्से में रहेगा। यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

12 जिलों में ज्यादा बारिश IMD की माने तो भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में ही औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

43 जिलों में कम बारिश प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 19% तक कम बारिश हुई है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में 2% से 54% तक कम बारिश हुई है।

वहीं, पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में औसत से 1% से 48% कम पानी गिरा है।

मैप से समझें, 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

जून के बाद जुलाई-अगस्त में अच्छी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, जून में 14% कम बारिश हुई थी। जुलाई की शुरुआती दिनों में तेज बारिश होने से यह बढ़ गया। इसके बाद मानसून दो बार ब्रेक हुआ और कई दिन तक बारिश नहीं हुई।

आखिरी सप्ताह में फिर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया। बावजूद इसके 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, जुलाई का कोटा तो फुल हो गया, लेकिन जून की भरपाई नहीं हो पाई।

प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जिले की सामान्य बारिश 38 से 39 इंच तक है।

अब जानिए, 5 बड़े शहरों में बारिश का रिकॉर्ड…

भोपाल में 2006 में अगस्त में 35 इंच बारिश का रिकॉर्ड भोपाल में अगस्त में मानसून जमकर बरसता है। इस महीने राजधानी में औसत साढ़े 35 इंच तक बारिश हो चुकी है, जो साल 2006 में हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश करीब 12 इंच 14 अगस्त 2006 को हुई थी।

पिछले सालों की बात करें तो 2015 और 2022 में 30 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल में इस महीने औसत 14 दिन बारिश होती है। इस दौरान 13 दिन तक पानी गिर जाता है। जुलाई जैसे ही सिस्टम एक्टिव होते हैं।

इंदौर में 1944 में गिरा था 28 इंच पानी इंदौर में अगस्त महीने में औसत 28 इंच बारिश का रिकॉर्ड है, जो साल 1944 में दर्ज किया गया था। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 22 अगस्त 2020 को बनाया था। इस दिन साढ़े 10 इंच पानी गिरा था। पिछले 10 साल में दो बार 17 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

इंदौर में अगस्त महीने की औसत बारिश 10 से 11 इंच है। महीने में 12 से 13 दिन तक बारिश होती है।

ग्वालियर में 24 घंटे में साढ़े 8 इंच बारिश का रिकॉर्ड ग्वालियर में 24 घंटे में साढ़े 8 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जो 10 अगस्त 1927 को बना था। सर्वाधिक मासिक बारिश वर्ष 1916 में 28 इंच हुई थी। इस महीने की औसत बारिश साढ़े 9 इंच है। एवरेज 12 दिन बारिश होती है।

जबलपुर में 102 साल पहले गिरा था 44 इंच पानी जबलपुर में एक महीने में 44 इंच बारिश का रिकॉर्ड है। 102 साल पहले यानी, वर्ष 1923 में अगस्त महीने में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसी साल 20 अगस्त को 24 घंटे में ही 13 इंच बारिश हुई थी। यहां बादल फटने जैसी स्थिति बनी थी।

जबलपुर में इस महीने की औसत बारिश 18 इंच है। करीब 16 दिन तक पानी गिरता है। पिछले 10 साल की बात करें तो साल 2019 में यहां 30.61 इंच बारिश हुई थी।

उज्जैन में अगस्त में जमकर होती है बारिश उज्जैन में साल 2006 में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड बना था। इस साल अगस्त महीने में करीब 35 इंच बारिश हुई थी। इसी साल 24 घंटे में सर्वाधिक 12 इंच बारिश का रिकॉर्ड 10 अगस्त को बना था। उज्जैन में अगस्त की औसत बारिश 10 इंच है। 10 से 11 दिन यहां बारिश होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *