Headlines

मुख्यमंत्री राहत कोष से 2.50 लाख रुपए स्वीकृत:बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के प्रयासों से पीड़ित को मिली आर्थिक सहायता




अयोध्या जिले के सोहावल तहसील क्षेत्र के नीशा का पुरवा, मिर्जापुर निमौली निवासी मोहम्मद जाकिर को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता क्षेत्रीय विधायक और उत्तर प्रदेश लोक लेखा समिति के सदस्य डॉ. अमित सिंह चौहान के प्रयासों से मिली है। जाकिर के परिजनों ने आर्थिक तंगी के कारण उनके इलाज के लिए सरकारी सहायता हेतु विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान से संपर्क किया था। विधायक ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक दस्तावेज तैयार कराए और प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन स्तर पर परीक्षण के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों के इलाज को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी व्यक्ति का उपचार न रुके। विधायक ने 8 जुलाई 2026 बुधवार की शाम जानकारी दी कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र के अन्य जरूरतमंद मरीजों के आवेदन भी लगातार तैयार कर शासन को भेजे जा रहे हैं, ताकि उन्हें समय पर सहायता मिल सके। डॉ. अमित सिंह चौहान ने लोगों से अपील की कि यदि कोई आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित है और इलाज कराने में असमर्थ है, तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ उनसे संपर्क करे। सरकार हर पात्र जरूरतमंद की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *