![]()
हिमाचल प्रदेश में मानसून अगले पांच दिन तक कमजोर रहेगा। इससे कई शहरों के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा। खासकर 25 से 28 अगस्त तक अधिकांश हिस्सों में धूप खिलेगी। इससे मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम साफ रहने से पहाड़ों पर भी गर्मी में इजाफा होगा। हालांकि, रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार- 29 और 30 अगस्त को कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जरूर हो सकती है, लेकिन तेज बारिश की चेतावनी किसी भी जिला में नहीं है। 12 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार प्रदेश में बीते सोमवार को खिली एक दिन की धूप से ही 12 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। ऊना का पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इसी तरह राज्य के अन्य शहरों का तापमान भी बढ़ा है। इससे मैदानी इलाकों में दिन के वक्त गर्मी में इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। एक सप्ताह में सामान्य से 14% कम बारिश राज्य में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य 14 फीसदी कम बारिश हुई है। राज्य में 17 से 24 अगस्त के बीच 59.2 मिमी नॉर्मल बारिश होती है लेकिन इस बार 51.9 मिमी बादल बरसे है। इसी तरह पूरे मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 8 फीसदी कम और पूरे अगस्त महीने में नॉर्मल से 11 फीसदी कम बादल बरसे है।
Source link
हिमाचल में 4 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान:मानसून पड़ा कमजोर; 28 अगस्त तक खिलेगी धूप, मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
