![]()
देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। झारखंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 9 बजे यहां तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद वे राज्यवासियों को संबोधित करेंगे। समारोह में 14 प्लाटून के जवान परेड प्रस्तुत करेंगे। इस बार परेड का खास आकर्षण ओडिशा पुलिस की एक प्लाटून होगी, जो झारखंड के जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर परेड करेगी। परेड के फर्स्ट इन कमांड 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी राघवेंद्र शर्मा और सेकेंड इन कमांड अनीश मोमित कुजूर होंगे। परेड में सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, झारखंड जगुआर, जैप-1, जैप-2, जैप-10, रांची जिला पुलिस, झारखंड गृहरक्षा वाहिनी और एनसीसी की पुरुष व महिला प्लाटून शामिल होंगी। जैप-1, जैप-10 और गृहरक्षा वाहिनी की बैंड पार्टियां भी प्रस्तुति देंगी। मोरहाबादी में 500 से ज्यादा जवान तैनात, ड्रोन पर रोक मुख्य समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर मजिस्ट्रेट के साथ 500 से अधिक जवानों की तैनाती रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जाएगी। समारोह स्थल पर निजी ड्रोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर पूरी तरह रोक रहेगी। केवल प्रशासन की ओर से अधिकृत ड्रोन से ही तस्वीरें और वीडियो बनाए जा सकेंगे। वहीं, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका में स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे। रांची में होने वाले मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर परेड की तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह के दौरान अलग-अलग सुरक्षा बलों और पुलिस की टुकड़ियां अनुशासन और देशभक्ति का संदेश देते हुए परेड प्रस्तुत करेंगी। 1000 अतिरिक्त जवान हैं तैनात शहर में 1000 अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे, इनमें 200 महिला जवान शामिल हैं। इनमें जिला बल के अलावा जैप और आईआरबी के जवान रहेंगे। 500 जवानों की तैनाती सिर्फ मोरहाबादी मैदान में समारोह स्थल पर की गई है। समारोह स्थल की सुरक्षा में 8 डीएसपी, 8 इंस्पेक्टर, 30 दारोगा और 50 एएसआई तैनात किए गए हैं। इनकी मॉनिटरिंग एसएसपी स्वयं करेंगे। दो हिट (एचआईटी) टीम भी है। हिट की प्रत्येक टीम में 10 वेल ट्रेंड जवान होंगे, जो आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करेंगे। इस रूट में नहीं चलेंगे सामान्य वाहन एटीआई मोड़, सिद्दू-कान्हू पार्क मोड़, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ और राजकीय गेस्ट हाउस से बाएं मुड़कर वीवीआईपी प्रवेश द्वार तक मुख्यमंत्री का काफिला, हाईकोर्ट के जजों, सांसद-विधायकों का काफिला जाएगा। सामान्य वाहनों का परिचालन इस रूट में नहीं होगा। केंद्र और राज्य सरकार के पदाधिकारी जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक, एटीआई मोड़, रंधीर वर्मा चौक, डीसी आवास चौक होते हुए समारोह स्थल तक जाएंगे। सामान्य वाहनों का परिचालन करमटोली चौक से टीआरआई मोड़ की ओर होगा। टीआरआई के सामने वाहनों की पार्किंग होगी। यहां कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग यहां तक ही आ सकेंगे बड़े वाहन
Source link
रांची के मोरहाबादी में CM फहराएंगे तिरंगा:परेड में दिखेगी ओडिशा पुलिस की टुकड़ी, दुमका में राज्यपाल राष्ट्रध्वज फहराएंगे
