![]()
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव तहसील क्षेत्र में करीब 6.7 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क डेढ़ साल में ही क्षतिग्रस्त हो गई सांकल रोड से ओबी रोड मगरधा-बेलखेड़ी को जोड़ने वाले मार्ग पर महका और गुटौरी के बीच शेढ़ नदी किनारे कटाव से करीब 2500 मीटर हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इससे इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। नदी किनारे कटाव से सड़क बंद महका और गुटौरी के बीच शेढ़ नदी किनारे सड़क पर कटाव की स्थिति बनी है। सड़क का करीब 2500 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने बुधवार शाम लोगों से इस हिस्से से आवागमन नहीं करने की अपील की। वैकल्पिक रास्ते से जाना पड़ रहा प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग के अनुसार वाहन चालक सांकल रोड से मचवारा, बरगी और बेलखेड़ी होते हुए करकबेल मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। करकबेल से मलाहपिपरिया रोड भी वैकल्पिक रास्ते के तौर पर उपलब्ध है। इन वैकल्पिक मार्गों से ग्रामीणों और वाहन चालकों को पहले की तुलना में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है। अधिकारी बोले- रेतीली मिट्टी के कारण कटाव हुआ प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग के महाप्रबंधक संजीव सनोडिया ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से में रेतीली मिट्टी होने के कारण कटाव की स्थिति बनी है। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है। सड़क के सुधार और मरम्मत का काम कराया जा रहा है।
Source link
नदी के कटाव से 6.7 करोड़ की सड़क बही:गोटेगांव में 2500 मीटर हिस्सा बंद; ग्रामीणों को तय करना पड़ रहा लंबा सफर
