![]()
लुधियाना में माडल टाउन इलाके में राहगीर महिला से सोने की चेन झपटने की कोशिश कर रहे बाइक सवार दो स्नेचरों में से एक को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई भी की। आरोपी भागने की कोशिश करने लगा तो लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। उसका साथी मौके से फरार हो गया। महिला की चेन झपटने की कोशिश की, शोर मचाने पर लोग जुटे
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुल्लांपुर से अपने साथी के साथ बाइक पर लुधियाना आया था। माडल टाउन इलाके में दोनों ने एक राहगीर महिला को निशाना बनाया। बाइक सवार आरोपी ने महिला के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। महिला ने तुरंत शोर मचा दिया। लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा, साथी फरार
महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को घेर लिया। इस दौरान उसका साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने लोगों के साथ हाथापाई करने की कोशिश की और वहां से भागने का प्रयास किया। भागने लगा तो खंभे से बांधा, पुलिस को दी सूचना
लोगों ने आरोपी को काबू कर लिया और उसके भागने की कोशिश को देखते हुए उसे एक खंभे के साथ बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पीसीआर दस्ता मौके पर पहुंचा और आरोपी को अपने साथ ले गया। वीडियो में मौके पर लोगों की भीड़ और आरोपी को खंभे से बंधा हुआ देखा जा सकता है। थाना माडल टाउन पुलिस कर रही जांच
थाना माडल टाउन की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलाके में स्नेचरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से विशेष नाकाबंदी भी करवाई जा रही है।
Source link
लुधियाना में लोगों ने दबोचा स्नेचर:महिला से चेन झपटने की करी कोशिश, जनता ने खंभे से बांध पीटा
