Headlines

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से मिले हथियार:30 बोर पिस्तौल-मैगजीन किए बरामद; ‌BSF-तरनतारन पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन




भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित वां तारा सिंह गांव से बीएसएफ और पुलिस ने एक 30 बोर पिस्तौल और मैगजीन बरामद किया है। खालड़ा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीएसएफ की 142 कंपनी के इंस्पेक्टर राजेश यादव और उनकी टीम गांव वां तारा सिंह के खेतों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें पीले टेप में लिपटा एक पैकेट मिला। तलाशी लेने पर उसमें पिस्तौल और मैगजीन मिले, जिसे खालड़ा पुलिस को सौंप दिया गया। अज्ञात लोगों पर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज थाना खालड़ा के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों पर असला एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत मामला नंबर 276 दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि यह पिस्तौल और मैगजीन पाकिस्तान से मंगवाए गए थे। मामले की आगे जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *