Headlines

देहरा में ईको टूरिज्म पार्क बनेगा:सीएम की पत्नी ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ; सेहड़ा-बौंगता में 2 हेक्टेयर पर 1600 पौधे लगेंगे




सेहड़ा-बौंगता क्षेत्र में लगभग 2 हेक्टेयर भूमि पर 1600 पौधे लगाए जाएंगे।पौधारोपण केवल एक अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। देहरा में 77वें वन महोत्सव पर सेहड़ा-बौंगता में एक पौधारोपण कार्यक्रम विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बातें कहीं कमलेश ठाकुर ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए इसे ईको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि यहां एक आकर्षक पार्क विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में उचित पार्किंग व्यवस्था और वाटर कूलर स्थापित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित करने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभी को मां के नाम अपने नाम और समाज के नाम एक पौधा लगाना चाहिए कमलेश ठाकुर ने लोगों से ‘मां के नाम एक पौधा, अपने नाम एक पौधा और समाज के नाम एक पौधा’ लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की शुरुआत है, जबकि उसकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से लगाए गए पौधों के संरक्षण में वन विभाग का सहयोग करने की भी अपील की। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने विधायक को पौधारोपण अभियान और क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। विधायक ने अधिकारियों को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने पार्क, पार्किंग और पेयजल सुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का भी निर्देश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *