![]()
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोधपुर शहर में कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान स्कूलों में बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया गया। इसका साथ ही बच्चों को मोबाइल यूज नहीं करने की भी अपील की गई। इसी कड़ी में जोधपुर स्थित करणी नगर में पिनेकल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने मनमोह लिया। इस दौरान स्कूल में बच्चों ने हर घर तिरंगा महाभियान के तहत अपने घरों में लगाए तिरंगे को लेकर विशेष प्रस्तुति दी। बच्चों ने हर घर तिरंगे की महिमा का बखान किया। स्कूल की प्रिसिंपल संजना राजपुरोहित और स्कूल की डायरेक्टर प्रियंका कंवर ने स्कूल में ध्वजारोहण करके स्वतंत्रता दिवस के मायने समझाए। इस दौरान प्रियंका कंवर ने कहा- हमें जो आजादी मिली है, वो हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग और बलिदान के कारण मिली है। हमें इसकी कीमत को समझना होगा। स्कूल की प्रिसिंपल संजना राजपुरोहित ने वर्तमान जीवन में आजादी का मतलब समझाते हुए बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख दी। उन्होंने मोबाइल ज्यादा चलाने के खतरे भी बच्चों को समझाए। कार्यक्रम के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली गई। इस दौरान स्कूल की टीचर ललिता, मेघा, वर्षा, आकांक्षा, पार्वती ने भी अपने विचार रखे। मंच का संचालन सुमन खंडेलवाल ने किया।
Source link
बच्चों ने बताई हर घर तिरंगे की महिमा:बच्चों को अनुशासन में रहने की दी सीख, कहा: मोबाइल यूज न करें
