Headlines

चतरा पुलिस ने 1050 किलो अफीम डोडा जब्त किया:स्वतंत्रता दिवस पर रांची से पंजाब जा रहे तस्कर से 1.60 करोड़ का डोडा जब्त




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा की खेप जब्त की, जिसे झारखंड से बिहार होते हुए पंजाब ले जाने की तैयारी थी। पुलिस पंजाब के रहने वाले ट्रक चालक दीपक सिंह (35) गिरफ्तार किया है। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति जो जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पूछताछ में गिरफ्तार चालक दीपक सिंह ने खुलासा किया है कि यह खेप रांची के बुंडू-तमाड़ क्षेत्र से लोड की गई थी और इसे पंजाब के बड़े तस्करों तक पहुंचाना था। ट्रक में प्लास्टिक के कैरेट के नीचे छिपाकर रखे गए 85 बोरों से कुल 1050 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। गुप्त सूचना के आधार पर चतरा-बगरा मुख्य मार्ग पर लमटा के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान पुलिस को यह कामयाबी मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *