![]()
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा पर तीखा हमला बोला है।
.
केजरीवाल ने BCI द्वारा NALSAR के 2026 बैच का नामांकन रोकने से जुड़े हालिया आदेश को तानाशाही फरमान करार देते हुए BCI अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है।
BCI अध्यक्ष पर राजनीतिक दखलंदाजी का आरोप
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि BCI वकीलों की एक स्वतंत्र वैधानिक संस्था है, जिसे किसी राजनीतिक दल का प्रकोष्ठ नहीं बनने दिया जा सकता।
उन्होंने आरोप लगाया कि BCI अध्यक्ष ने NALSAR के 2026 बैच के छात्रों का रजिस्ट्रेशन रोकने का तानाशाही फैसला लिया था, लेकिन चौतरफा विरोध और जागरूक नागरिकों के दबाव के कारण इस आदेश को वापस लेना पड़ा।
लोकतांत्रिक संस्थाओं का राजनीतिकरण नहीं सहेंगे
केंद्र सरकार पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि हाल के वर्षों में केंद्र सरकार की असहमति दबाने, संस्थाओं पर कब्ज़ा करने और मनमाने आदेश थोपने की प्रवृत्ति बढ़ी है। लेकिन देश की जनता बार-बार बता रही है, वह न सत्ता का अहंकार स्वीकार करेगी, न लोकतांत्रिक संस्थाओं को राजनीतिक हथियार बनने देगी।
