Headlines

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश:शिक्षा निदेशालय ने ऑर्डर जारी किए; स्वतंत्रता दिवस पर आज नहीं था अवकाश




हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 17 अगस्त (सोमवार) को अवकाश रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल, उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने यह अवकाश घोषित किया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने आज आदेश जारी कर दिए है। बीते शुक्रवार को सीएम सुक्खू ने इसकी घोषणा की थी। आज भी सीएम ने बड़सर में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार की छुट्टी की बात कही गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से 15 अगस्त को जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक 17 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आदेश में कहा गया है कि यह अवकाश स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के एवज में दिया गया है। डिप्टी डायरेक्टर को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग ने सभी उपनिदेशकों और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसरों के प्रधानाचार्यों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली (IAS) की ओर से जारी किया गया है। आदेश की प्रति शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों, स्कूल प्रधानाचार्यों और अन्य अधिकारियों को अनुपालन के लिए भेजी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *