![]()
बालोतरा जिले के समदड़ी में शनिवार को हरियाली तीज पर तीज महोत्सव और बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलों की बेटियां और बहुएं साथ आई। सभी महिलाएं राजस्थानी परिवेश में घूमर और गरबा किया। महिलाओं के लिए मेहंदी, रंगोली और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी रखी गई। राजस्थानी परिवेश में पहुंची महिलाएं दरअसल, समदड़ी के भूरा राठौड़ मंदिर के पास चंदन विहार में दो दिवसीय तीज महोत्सव और बेटी-बहू सम्मेलन किया गया। यह कार्यक्रम मनोज बागरेचा निवासी समदड़ी की ओर से करवाया गया है। राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति में हरियाली तीज पर्व पर आयोजन किया गया। बहू और बेटियों ने मिलकर किया गरबा इस बहू-बेटी सम्मेलन के साथ महिलाओं के लिए अलग-अलग मनोरंजक, सांस्कृतिक और क्रिएटिव प्रतियोगिताएं हुई। महिलाओं ने पुरानी यादों को ताजा किया। सभी ने मिलकर गरबा किया। महिलाओं ने कहा कि इस कार्यक्रम से नारी शक्ति को बढ़ावा मिलेगा। गांव में प्रोग्राम होना बहुत बड़ी बात है। इस समय में महिलाओं ने नहीं सोचा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग ले पाएगी। यहां पर ऐसे चेहरे मिले जिनको हम जानते भी नहीं थे। इस प्रोग्राम की हमने एक वीक से तैयारी की थी। प्रोग्राम को लेकर हमने खरीददारी की है। आयोजनों का आभार जताया महिलाओं ने कहा- ऐसा पहली बार हुआ है कि घर से बाहर निकलकर फुल मौज-मस्ती की है। आज नारी शक्ति को मान-सम्मान दिया है। समदड़ी में पहली बार ऐसा कार्यक्रम हुआ है। राजस्थान की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ जिंदा रखा इसके लिए आयोजकों का आभार जताया। सात दिन की मेहनत के बाद सफर हुआ आयोजक ने कहा कि बहू-बेटियां एक साथ बहुत कम ही मिल पाती है। यहीं सोचकर प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार की। 7 दिनों की तैयारियों के बाद यह प्रोग्राम हुआ है।
Source link
बेटी-बहू सम्मेलन में राजस्थानी परिवेश में पहुंची महिलाएं:बोली- पहली बार घर से निकलकर खूब मौज-मस्ती की
