Headlines

पंजाब में युद्ध नशेआं विरुद्ध के स्वयंसेवकों को किया सम्मानित:दो सप्ताह तक नशा विरोधी अभियान की समीक्षा करेगी मान सरकार




पंजाब की मान सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान के तहत जमीनी स्तर पर काम कर रहे स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ ही सरकार ने दो सप्ताह की विस्तृत कार्रवाई और समीक्षा प्रक्रिया का शंखनाद कर दिया है, जिसका समापन 31 अगस्त को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैठक के साथ होगा। मान सरकार के फैसले के अनुसार, अब राष्ट्रीय दिवसों और प्रमुख सरकारी आयोजनों में युद्ध नशेआं विरुद्ध से जुड़ी गतिविधियां मुख्य आकर्षण होंगी। जमीनी स्तर तक अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को किया सम्मानित ज़िला स्तर पर डिप्टी कमिश्नरों ने असेंबली और वाइस असेंबली कोऑर्डिनेटरों को सम्मानित किया। वहीं सब-डिवीज़न स्तर पर सब-डिवीज़नल मजिस्ट्रेट द्वारा ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को सम्मानित किया गया। ग्राम स्तर पर स्कूलों और ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में सरपंचों और स्थानीय समुदाय ने ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। राज्य के सभी 23 जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले योग्य ग्राम और वार्ड रक्षा समिति के सदस्यों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करें। 16 से 31 अगस्त तक चलेगा समीक्षा अभियान 16 से 25 अगस्त तक, प्रत्येक गाँव में ग्राम रक्षा समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के दौरान समितियां नशा तस्करी से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करेंगी। पिछली शिकायतों पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की जाँच करेंगी, लंबित मामलों की स्थिति पर नज़र रखेंगी और नए सुझाव एवं फीडबैक देंगी। कैबिनेट मंत्री करेंगे ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता इसके बाद यह प्रक्रिया ज़िला स्तर पर आगे बढ़ेगी। 26 से 29 अगस्त के बीच, कैबिनेट मंत्री ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। जिनमें प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि तथा ज़िला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के कोऑर्डिनेटर शामिल होंगे। बैठकों में गाँवों से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की जाएगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पूरी प्रक्रिया का समापन 31 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने वाली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के साथ होगा। इस बैठक में, सरकार ज़िलावार प्रगति की समीक्षा करेगी और अभियान के अगले चरण के लिए कार्ययोजना तैयार करेगी। स्वतंत्रता दिवस समुदाय के उन सदस्यों को सम्मानित करने के लिए पहला बड़ा मंच बना, जो नशा विरोधी अभियान में अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य कर रहे हैं, इसके माध्यम से सरकार इस अभियान को केवल कार्रवाई तक सीमित रखने के बजाय नशे के ख़िलाफ़ एक सतत जन-आंदोलन का रूप दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *