![]()
पंजाब कांग्रेस के नेताओं के अंदर चल रही कलह अब पार्टी के मंचों तक पहुंचने लगी है। कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के ‘एक परिवार से एक टिकट’ वाले बयान पर गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंच से पलटवार किया। रंधावा ने कहा, “जो कोई यह कहते हैं कि मैं दो-दो टिकटें नहीं दूंगा, जिस बंदे में जीतने की जुर्रत होगी, वह दो नहीं, चार टिकटें लेकर कांग्रेस को जिताकर लाएंगे। राहुल गांधी की दौरे से पहले बयान रंधावा ने यह बयान गुरदासपुर में दिया है। जो कि सोशल मीडिया में जल्दी वायरल हो रहा है। यह बयान उस समय आया है। जब चर्चा यह है कि आने वाले समय में जब राहुल गांधी के पंजाब दौरे की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि 16 अगस्त को राहुल गांधी का पंजाब प्रोग्राम तय हो जाएगा। क्योंकि अब लोकसभा सेशन खत्म हो चुका है।
पहले युवाओं को दी नसीहत इससे पहले राहुल गांधी मनरेगा के मुददे पर पंजाब में रैली कर चुके है। 28 फरवरी को बरनाला रैली में राहुल ने नेताओं को कहा था कोई एक खिलाड़ी अकेले मैच नहीं जिता सकता। उसी तरह राजनीति में भी चुनाव जीतने के लिए पूरी टीम को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने नेताओं को साफ चेतावनी दी कि “टीम प्लेयर बनकर काम करो, नहीं तो रिजर्व बेंच पर बैठा देंगे।” यानी जो नेता पार्टी के साथ मिलकर काम नहीं करेगा, उसे आगे की राजनीति में किनारे किया जा सकता है।
रंधावा के यह बयान क्यों अहम है 1. यह विवाद मुख्य रूप से डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर शुरू हुआ था। सुखजिंदर सिंह रंधावा के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी और वे यहां से अपनी पत्नी या बेटे के लिए टिकट चाहते थे। उनकी पत्नी को टिकट दी गइ थी, लेकिन वह सीट नहीं बचा पाई थी। 2. राजा वडिंग के इस बयान रंधावा परिवार का इस सीट पर दावा कमजोर होता है । जबकि रंधावा परिवार इस सीट पर अपना दावा रखता है।
Source link
रंधावा का वडिंग पर पलटवार:जीतने वाला हो तो चार टिकट, गुटबाजी फिर आई सामने, राहुल गांधी का दौरा भी जल्दी
