Headlines

दूल्हे को पीठ पर उठाकर उफनता नाला पार कराया:वीडियो वायरल, भरमौर में पलाणी नाला बना बारात की राह में रोड़ा, पुल न होने से परेशानी




हिमाचल प्रदेश के भरमौर क्षेत्र में एक बारात को उफनते पलाणी नाले को पार करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। गुरुवार शाम को हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती दूल्हे को पीठ पर उठाकर नाला पार करवाते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, भरमौर क्षेत्र से एक बारात बड़ग्रां पंचायत जा रही थी। अचानक मौसम खराब होने और भारी बारिश के कारण पलाणी नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहनों के लिए नाले को पार करना असंभव हो गया। लग्न का समय नजदीक आने और बारात में हो रही देरी को देखते हुए बारातियों ने जोखिम उठाने का फैसला किया।
उफानते और तेज बहाव में सफलता पूर्वक निकला उन्होंने दूल्हे को अपनी पीठ पर उठाया और तेज बहाव के बीच नाले के दूसरी ओर सुरक्षित पहुंचाया। इसके बाद अन्य बाराती भी सावधानीपूर्वक नाला पार कर आगे बढ़े। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह पहाड़ी क्षेत्र है और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने पर पलाणी नाले का जलस्तर अक्सर अचानक बढ़ जाता है। इससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। पुल न होने के कारण होती है समस्या पलाणी नाले पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्थायी पुल न होने के कारण उन्हें बरसात के मौसम में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मांग को लेकर ग्रामीण पहले भी कई बार आंदोलन कर चुके हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, इस नाले को पार करते समय पहले भी कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, इस बार बारातियों की सूझबूझ और हिम्मत के कारण सभी सुरक्षित रूप से नाले के दूसरी ओर पहुंचने में सफल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *