चंडीगढ़ | नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के साथ शुक्रवार को हुई वार्ता भी सिरे नहीं चढ़ी। कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। बताया गया है कि सबसे बड़ा पेच कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर फंसा हुआ है। साथ ही कर्मचारी संगठन 6800 कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार की तरफ से कहा गया है कि उनकी सभी मांगे जानी जा चुकी है। पक्का करने के मामले में कई चीजें देखनी पड़ती है। उन्हें फार्मूला भी दिया गया है। हालांकि कर्मचारी संगठन ने कहा कि सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है। अभी शनिवार तक हड़ताल प्रस्तावित पहले से है। ऐसे में शनिवार को फिर हड़ताल आगे बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वार्ता में शहरी स्थानीय निकाय एवं आयकर-कराधान मंत्री के शामिल नहीं होने पर कर्मचारियों में रोष है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के साथ बातचीत के नाम पर केवल दिखावा कर रही है और 13 मई को हुए समझौते में मानी गई मांगों के पत्र जारी करने से पीछे हट रही है। कर्मचारियों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा।
Source link
सरकार-सफाईकर्मियों की वार्ता फेल, पक्का करने की मांग पर पेच, बढ़ सकती है हड़ताल
