Headlines

तरनतारन में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी ने फहराया तिरंगा:शहीद परिवार सम्मानित; जरूरतमंदों को बांटी ट्राइसाइकिल और मशीनें




तरनतारन में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर राहुल, एसएसपी सुरेंद्र लांबा, खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा तथा खेमकरण के विधायक सरवन सिंह धुन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। डीएसपी परवेश कुमार के नेतृत्व में पंजाब पुलिस, होम गार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस गर्ल गाइड्स ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। स्कूलों के विद्यार्थियों ने पीटी शो, शबद गायन, समूह गीत, गिद्दा और भांगड़ा सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। डिप्टी स्पीकर ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को किया याद अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत कुर्बानियों का परिणाम है। उन्होंने लोगों से शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा विरोधी अभियान, मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना और अन्य विकास कार्यों की जानकारी भी दी। समारोह के दौरान जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल और सिलाई मशीनें वितरित की गईं। वहीं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों, शहीद सैनिकों के परिजनों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *