Headlines

महेंद्रगढ़ सड़क हादसे में 3 युवक घायल:विधायक ओमप्रकाश यादव ने काफिला रुकवाकर अस्पताल पहुंचाया, गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर




नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड पर शनिवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नारनौल से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विधायक ओमप्रकाश यादव ने अस्पताल पहुंचवाया। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायलों को पहुंचाया अस्पताल घायलों की पहचान गांव बैरावास के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसी दौरान महेंद्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कार्यक्रम से लौट रहे नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव का काफिला भी मौके पर पहुंच गया। विधायक ने की घायलों की मदद हादसा देखकर विधायक ओमप्रकाश यादव ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस बुलवाई। उनकी मौजूदगी में तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इनमें से एक घायल को उपचार के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल भेजा गया, जबकि दो अन्य घायलों को नारनौल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पंस समिति उप प्रधान भी थे विधायक के साथ पंचायत समिति नारनौल के उप प्रधान प्रवीण भी मौजूद थे। उन्होंने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने समय पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने और मानवीय संवेदनशीलता दिखाने के लिए विधायक ओमप्रकाश यादव की सराहना की। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *