![]()
राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के आम्बा गांव में शनिवार दोपहर खेलते समय 5 वर्षीय बच्ची कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों के मुताबिक, बच्ची वहीं खेल रही थी, तभी अचानक कुएं में गिर गई। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची की मौत ते बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
Source link
राजगढ़ में 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, मौत:वहीं खेल रही थी, तभी हुआ हादसा; SDRF ने निकाला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
