Headlines

रतनगढ़ में एक करोड़ की फिरौती के लिए फायरिंग:रोहित गोदारा व चारण गैंग का गुर्गा जयपुर जेल से गिरफ्तार, 13 आरोपी पकड़े गए




चूरू पुलिस ने फिरौती और फायरिंग के मामले में रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के गुर्गे रोशन उर्फ साहिल को जयपुर जेल से गिरफ्तार किया है। 28 साल का रोशन उर्फ साहिल जयपुर जिले के रेनवाल मांझी थाना क्षेत्र के गोपालनगर तूत की ढाणी का रहने वाला है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर सेंट्रल जेल से पकड़ा गया। इस मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। यह मामला रेलवे घूमचक्कर के पास एक व्यवसायी के घर फायरिंग से जुड़ा है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी पर गोली चलाई थी। उन्होंने रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के नाम पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। व्यवसायी बाल-बाल बच गया। रतनगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी निश्चय प्रसाद एम की निगरानी में जांच शुरू हुई। जांच में सामने आया कि रोशन उर्फ साहिल जाट ने ही घटना की साजिश रची थी। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से गैंग के काम करने के तरीके का भी पता चला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *