![]()
जोधपुर शहर के करीब आधे हिस्से में 18 अगस्त को पानी की सप्लाई बंद रहेगी, जिससे लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अनुसार, फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों की जरूरी सफाई और रखरखाव कार्य के कारण यह क्लोजर लिया गया है। PHED नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता के अनुसार, शहर के सभी फिल्टर हाउसों से जलापूर्ति अस्थाई रूप से बंद रखी जाएगी। इसके चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई का शेड्यूल एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। इन इलाकों का बदला सप्लाई शेड्यूल कायलाना, चौपासनी और सूरपुरा फिल्टर हाउस- इन फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 18 अगस्त को होने वाली पानी की सप्लाई 19 अगस्त को और 19 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 20 अगस्त को की जाएगी। झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस- इन फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र (सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास) में 18 अगस्त 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इसके बाद इन क्षेत्रों में 19 अगस्त को की जाने वाली जलापूर्ति 20 अगस्त को और 20 अगस्त वाली जलापूर्ति 21 अगस्त को होगी।
Source link
जोधपुर में 18 अगस्त को नहीं आएगा पानी:19 और 20 अगस्त को सप्लाई के समय में बदलाव, जानें क्या रहेगा नया शेड्यूल
