Headlines

ड्राई फ्रूट बेचता हूं..कहकर दुकानदार से छीना मोबाइल:लुधियाना में एक्टिवा सवार ने स्टिंग पीकर बातों में उलझाया; वारदात CCTV में कैद




लुधियाना के थाना सदर के अंतर्गत आते गांव गिल में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग को बातों में उलझाकर मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। शातिर स्नैचर काली एक्टिवा पर आया था। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में 63 वर्षीय बुजुर्ग जगतार सिंह ने बताया कि 11 अगस्त, 2026 को शाम करीब 5:45 बजे वह गांव गिल के दरवाजे के पास बैठे थे। तभी एक क्लीन शेव युवक काली एक्टिवा पर उनके पास आया। युवक ने बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझाया और खुद को ड्राई फ्रूट बेचने वाला बताया (बुजुर्ग के अनुसार उसने नंबर सेव करने का भी झांसा दिया)। जैसे ही जगतार सिंह ने ड्राई फ्रूट लेने के लिए अपने भांजे को कॉल करने हेतु अपना मोबाइल फोन निकाला, आरोपी झपट्ट मारकर फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। वारदात से पहले पी थी ‘स्टिंग’, CCTV आया सामने इस मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले आरोपी ने पास की ही एक करियाना दुकान से कोल्ड ड्रिंक (स्टिंग) खरीदी और पी थी। इसी आधार पर पुलिस और परिजनों ने आरोपी की पहचान पुख्ता की। आरोपी की हुई पहचान, पुलिस कर रही तलाश पुलिस स्टेशन सदर ने दर्ज की गई FIR के अनुसार आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *