Headlines

Punjab IAS Transfers: Sakshi Sahni Health Secy, Sandeep Rishi PUDA CA



पंजाब में आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर।

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से 8 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। मुख्य सचिव केएपी. सिन्हा द्वारा जारी सूची में कई अहम विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

.

2008 बैच की IAS अधिकारी नीलिमा को गृह मामले विभाग से हटाकर कार्मिक विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सतर्कता विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, परमिंदर पाल सिंह को गृह मामले विभाग का नया विशेष सचिव बनाया गया है।

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

  • नीलिमा (IAS 2008): सचिव, गृह मामले विभाग से हटाकर सचिव, कार्मिक विभाग नियुक्त किया गया है। उनके पास सचिव, सतर्कता विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
  • साक्षी साहनी (IAS 2014): विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के पद के साथ अब नोडल अधिकारी, नशा विरोधी अभियान का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। उन्हें पुडा के मुख्य प्रशासक पद से मुक्त किया गया है।
  • संदीप ऋषि (IAS 2015): कमिश्नर, नगर निगम, जालंधर से स्थानांतरित कर मुख्य प्रशासक, गमाडा , एसएएस नगर नियुक्त किया गया है।
  • परमिंदर पाल सिंह (IAS 2016): विशेष सचिव, रोजगार सृजन एवं कौशल विकास विभाग से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, गृह मामले विभाग नियुक्त किया गया है।
  • नीरू कत्याल गुप्ता (IAS 2016): विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर मुख्य प्रशासक, पुडा (PUDA) बनाया गया है। साथ ही उन्हें निदेशक, नगर एवं ग्राम नियोजन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • निकास कुमार (IAS 2020): अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), होशियारपुर से स्थानांतरित कर कमिश्नर, नगर निगम, जालंधर नियुक्त किया गया है।
  • सोनम (IAS 2023): आबकारी एवं कराधान विभाग में अपनी वर्तमान तैनाती के साथ अतिरिक्त आयुक्त, कराधान-I, पटियाला का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।
  • राकेश कुमार मीणा (IAS 2023): संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, बठिंडा से स्थानांतरित कर अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), होशियारपुर नियुक्त किया गया है।

तुरंत जॉइनिंग करने के निर्देश

सरकार ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। जिन अधिकारियों को इस सूची में फिलहाल कोई नई पोस्टिंग नहीं मिली है, उन्हें सचिव, कार्मिक विभाग को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *