Headlines

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत:बासुकीनाथ-गोरखपुर के बीच 17 अगस्त से विशेष ट्रेन, देवघर में भी ठहराव, पूर्व रेलवे की पहल




श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कई अतिरिक्त अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी। 03569 बासुकीनाथ–गोरखपुर विशेष ट्रेन 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। पूर्व रेलवे क्षेत्र में इसका ठहराव देवघर स्टेशन पर होगा। वापसी में 03570 गोरखपुर–मधुपुर विशेष ट्रेन 18 और 25 अगस्त को सुबह 6:30 बजे गोरखपुर से चलेगी और शाम 7:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी। इसका ठहराव जसीडीह में होगा। वहीं 03571 आसनसोल–गोरखपुर विशेष ट्रेन 18 और 25 अगस्त को सुबह 11:30 बजे आसनसोल से रवाना होकर अगले दिन देर रात 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में भी ठहराव 03572 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 19 और 26 अगस्त को सुबह 5:15 बजे गोरखपुर से चलेगी और उसी दिन रात 9 बजे आसनसोल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इसका ठहराव पूर्व रेलवे क्षेत्र के चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए 03565 बासुकीनाथ-पटना श्रावणी मेला विशेष ट्रेन का गोरखपुर तक विस्तार भी किया गया है। विस्तारित सेवा 18 और 25 अगस्त से शुरू होगी। बासुकीनाथ से यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर-जसीडीह श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 19 और 26 अगस्त को सुबह 6:10 बजे गोरखपुर से चलेगी और शाम 6:45 बजे जसीडीह पहुंचेगी। रेलवे के इस फैसले से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और बासुकीनाथ जाने वाले कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को भीड़ के बीच अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी। मधुपुर-गया स्पेशल की सेवा भी जारी, 28 अगस्त तक 12 फेरे श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मधुपुर-गया-मधुपुर श्रावणी मेला विशेष ट्रेन की सेवा भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। 03654 गया-मधुपुर विशेष ट्रेन 17 से 28 अगस्त तक कुल 12 फेरे लगाएगी। वहीं 03653 मधुपुर-गया विशेष ट्रेन 18 से 29 अगस्त तक 12 फेरे लगाएगी। दोनों ट्रेनों का परिचालन वर्तमान मार्ग, ठहराव और समय-सारणी के अनुसार ही होगा। पूर्व रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और परिचालन की नवीनतम जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से जरूर जांच लें। अनारक्षित विशेष ट्रेनों की अतिरिक्त सेवा से मेले के अंतिम चरण में बढ़ने वाली भीड़ को संभालने और श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *