Headlines

पठानकोट में चिट्टे के खिलाफ मोहल्ले वालों का हल्ला बोल:मलिकपुर में नशेड़ियों को रंगे हाथों पकड़ पुलिस को सौंपा, आरोपियों ने पुलिस के सामने दी काटने की धमकी, आरोपी का कबूलनामा




पठानकोट के मलिकपुर में चिट्टे (हेरोइन) के अवैध धंधे और सरेआम नशेबाजी से तंग आ चुके मोहल्ला निवासियों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। पुलिस और प्रशासन की ढीली कारगुजारी से तंग आकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने खुद मोर्चा संभाला और शनिवार की रात्रि करीब 9:30 बजे नशे की महफिल सजाए बैठे युवकों को रंगे हाथों दबोच लिया। पूरे मोहल्ले ने नशीले पदार्थ (पन्नियों व सबूतों) के साथ 3-4 आरोपियों को पकड़कर मीडिया के सामने सुजानपुर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस के सामने ही पकड़े गए नशा तस्करों ने मोहल्ले के युवकों को खुलेआम धमकी दी कि “जैसे ही हम बाहर आएंगे, तुम्हें काटकर रख देंगे।” आरोपी का कबूलनामा और कठुआ कनेक्शन मलिकपुर में जिस घर से युवकों को काबू किया गया, उससे लोगों ने पुलिस और मीडिया के सामने सवाल जवाब किए। आरोप है कि आरोपी के घर पर लंबे समय से नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ था। पूछताछ और मौके पर हुई बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए: कठुआ (जम्मू-कश्मीर) से आ रहे नशेड़ी: स्थानीय निवासियों ने जब घर के अंदर छापा मारा तो वहां जम्मू-कश्मीर के कठुआ से आए युवक मौजूद थे। इनमें से एक आरोपी ने माना कि कुछ लोग बाहर से आकर यहां नशा करते हैं। नशेड़ी का कबूलनामा: मौके पर पकड़े गए एक आरोपी ने मीडिया के सामने स्वीकार किया, हां, मैं नशा करता हूं। बाहर से आने वाले लड़के सामान (चिट्टा) लाते थे और मेरे साथ बैठकर पीते थे। मुझसे गलती हो गई। 15 दिन में 2 बार पकड़ा, पुलिस ने छोड़ दिया: स्थानीय महिलाओं ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि बीते शुक्रवार को भी उन्होंने 2 युवकों को चिट्टे के साथ पकड़कर पुलिस थाने में लिखित शिकायत व हस्ताक्षरित दस्तावेजों के साथ सौंपा था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने शनिवार दोपहर 12 बजे ही उन्हें बिना किसी सख्त कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया। लड़कियों व छोटे बच्चों का इस्तेमाल, 8-10 साल से जारी है धंधा मोहल्ले की आशा देवी, पूनम और सोमा देवी सहित अन्य महिलाओं और बुजुर्गों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी पिछले 8 से 10 सालों से नशा बेचने व पीने-पिलाने का काम कर रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस अड्डे पर न केवल युवक बल्कि लड़कियां भी बुलाई जाती हैं, जो यहां आकर नशा करती हैं।
मासूम बच्चों का शोषण: लोगों ने आरोप लगाया कि नशा तस्कर मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चों को बहला-फुसलाकर गाड़ियों और मोटरसाइकिलों वालों तक नशीला सामान पहुंचाने के काम में इस्तेमाल कर रहे हैं। सुरक्षा पर बड़ा खतरा: मोहल्ले के लोगों ने कहा, हमारे घर में जवान बेटियां और बेटे हैं। अगर पुलिस की ढिलाई के कारण ये अपराधी कल को बाहर आकर हमारे बच्चों के साथ कोई अनहोनी या जानलेवा वारदात करते हैं, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। सरकार का ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पूरी तरह फेल, जनता कर रही पुलिस का काम मौके पर मौजूद समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने पंजाब सरकार के दावों पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने नशा खत्म करने के वादे किए थे, लेकिन आज आलम यह है कि पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से लोग मलकपुर आकर सरेआम चिट्टा पी रहे हैं। क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने कहा कि जो काम पुलिस और सरकार को करना चाहिए था, वह काम आज आम महिलाओं और युवाओं को अपनी जान जोखिम में डालकर करना पड़ रहा है। पुलिस आरोपियों को पकड़कर अगले ही दिन छोड़ देती है, जिससे अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस की मौजूदगी में ही जनता को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। जनता का विश्वास पूरी तरह टूट रहा है। विधानसभा सत्र में बने सख्त कानून बनाने की मांग
मलिकपुर के निवासियों ने सरकार और उच्च पुलिस अधिकारियों से निम्नलिखित मांगें रखी हैं: सख्त कानून और गैर-जमानती धाराएं: जारी विधानसभा सत्र के दौरान नशे के सौदागरों व तस्करों के खिलाफ फांसी या उम्रकैद की सजा का सख्त कानून पारित किया जाए ताकि ये अपराधी बाहर आकर दोबारा समाज में जहर न घोल सकें। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई: आरोपियों को बिना कार्रवाई अगले दिन छोड़ने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच की जाए। सुरक्षा की गारंटी: मोहल्ले के जिन युवाओं ने हिम्मत दिखाकर इन अपराधियों को पकड़ा है, उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए और आरोपी तथा उसके साथियों पर तुरंत पर्चा दर्ज कर जेल भेजा जाए। पुलिस कर रही मामले की जांच मौके पर पहुंचे 112 पुलिस टीम के कर्मचारियों ने बताया कि सुजानपुर पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया गया है। आरोपियों को थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *