![]()
चंडीगढ़ सेक्टर-25 में युवक पर कुल्हाड़ी और गंडासे से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू उर्फ प्रदीप, दीपू और गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने गोलू उर्फ प्रदीप से वारदात में इस्तेमाल होंडा सिटी कार, कुल्हाड़ी और गंडासा बरामद किया है। वहीं, तीसरे आरोपी गोलू से डंडा बरामद हुआ है। आरोपियों को सेक्टर-24 चौकी प्रभारी नीरज की अगुवाई में गिरफ्तार किया गया। मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। घायल युवक ने शिकायत में हमला करने वाले छह लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। हाथों में कुल्हाड़ी, गंडासी समेत अन्य हथियार पीड़ित युवक की पहचान सेक्टर-25 कॉलोनी निवासी शाकिब (29) के रूप में हुई। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे शाकिब घर से निकला था। इसी दौरान एक होंडा सिटी कार उसके पास आकर रुकी। इसके साथ एक्टिवा पर दो युवक भी पहुंचे। दोनों वाहनों से कुल छह युवक उतरे। उनके हाथों में कुल्हाड़ी, गंडासी समेत अन्य हथियार थे। पकड़कर टांगों पर किए वार, सिर में भी चोट शाकिब के मुताबिक, आरोपियों ने उसे घेर लिया। कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया, जबकि अन्य ने उसकी दोनों टांगों पर कुल्हाड़ी से वार किए। मारपीट के दौरान उसके सिर पर भी चोट लगी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद स्थानीय लोग शाकिब को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों की जांच में शाकिब की दोनों टांगों में फ्रैक्चर और सिर में चोट की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुरानी रंजिश में हमला, अजय हत्याकांड से जुड़ा विवाद शाकिब ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-25 में कुछ समय पहले अजय की हत्या हुई थी। इस मामले में सेक्टर-25 के कई युवकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। शाकिब पर भी इस मामले में शक जताया गया था, जबकि उसके कुछ दोस्त अभी जेल में हैं। शाकिब का आरोप है कि अजय के भाई और उसके साथियों ने इसी रंजिश में उस पर हमला किया। सेक्टर-25 में कुछ समय पहले अजय की हत्या हुई थी। शाकिब का आरोप है कि इसी हत्याकांड की रंजिश में अजय के भाई और उसके साथियों ने उस पर हमला किया। पढ़िए अजय हत्याकांड, जिसको लेकर हमले का आरोप…
Source link
चंडीगढ़ में युवक की टांगें तोड़ने वाले 3 अरेस्ट:कुल्हाडी, कंडासी-कार बरामद, 2 की तलाश में छापेमारी, रास्ते में घेरकर किया था हमला
