Headlines

रामपुर में अंडर-19 छात्रा वर्ग इनडोर गेम्स शुरू:पीएम श्री स्कूल में हो रहा टूर्नामेंट; 15 जोन के 283 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम




रामपुर के पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मंगलवार को जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की इनडोर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 15 जोन से 283 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ी 12 अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्कूल के प्रिंसिपल यशपाल ठाकुर ने प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साह बढ़ाया। पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी जरूर हो प्रिंसिपल यशपाल ठाकुर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन बनाए रखने का आह्वान उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जोन से पहुंची छात्राओं के बीच अलग-अलग खेलों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। रामपुर में प्रतियोगिता के विजुअल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *