Headlines

ऊना में चिंतपूर्णी जा रहे पंजाब के युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; जीजा गंभीर रूप से घायल




ऊना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के 23 वर्षीय युवक हर्ष पुरी की मौत हो गई, जबकि उनके जीजा बलकरण गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अंब उपमंडल के सिद्ध चलेहड़ गांव के पास उस समय हुआ, जब दोनों माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए बाइक पर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, फिरोजपुर निवासी हर्ष पुरी अपने जीजा बलकरण के साथ बाइक पर सवार होकर चिंतपूर्णी मंदिर जा रहे थे। अंब-चिंतपूर्णी मार्ग पर बोम्बे पिकनिक स्पॉट से आगे सिद्ध चलेहड़ गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि, चंडीगढ़ ले जाते समय रोपड़ के पास हर्ष पुरी की तबीयत अधिक बिगड़ गई और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *