Headlines

नकली सोना देकर पंचकूला के छोले वाले से फ्रॉड:7 दिन ग्राहक बनकर आए, फिर झूठी कहानी सुनाई, घर गिरवी रखकर लाया ₹6 लाख




हरियाणा के पंचकूला में छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाने वाले से 2 शातिरों ने झूठी कहानी सुनाकर 6 लाख रुपए का फ्रॉड कर दिया। दोनों शातिर 6 लाख रुपए के बदले सोने की माला बताकर नकली जेवर सौंप गए। पीड़ित ने अब ठगी के बाद डीसीपी पंचकूला को शिकायत दी है।
पंचकूला के रायपुर रानी निवासी छोटेलाल काफी वर्षों से कस्बे में छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाता है। पीड़ित के अनुसार 2 लोग उसके पास लगातार 7 दिन तक कुलचे खाने के लिए आए। आकर उससे अच्छे तरीके से बात करते। लगातार ग्राहक के तौर पर आने के कारण वह उनपर विश्वास करने लगा।
10 अगस्त को दोनों लोगों ने उसे कहानी सुनाई। शातिरों ने बताया कि खुदाई के समय उन्हें सोने के जेवर मिले हैं। लेकिन अब ठेकेदार पीछे पड़ गए है, वे चुपचाप किसी को बेचकर निकलना चाहते हैं। भरोस के लिए उन्होंने 2 मनके सोने के लिए चेक करवाने के लिए भी दे दिए। सैंपल सही निकला तो घर गिरवा रखा छोटेलाल दोनों मनके लेकर सुनार के पास गया और चेक करवा कर आया। सुनार ने दोनों मनके सोने के बताए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच 6 लाख रुपए में सौदा फाइनल हो गया। छोटेलाल ने किसी के पास अपना घर गिरवी रखकर पैसे का जुगाड़ किया।
बाद में जेवर नकली निकले
जिसके बाद उसने दोनों लोगों को 6 लाख रुपए दे दिए। उनके जाने के बाद वह अपने सुनार के पास सोने के जेवर लेकर पहुंचा। जहां पर सुनार ने देखते ही जेवर को नकली बता दिया। छोटेलाल को अचानक हुई इस वारदात से बड़ा गहरा झटका लगा। 3-4 दिन उसने घटन का जिक्र किसी से नहीं किया। जिसके बाद अब उसने मामले की शिकायत DCP पंचकूला को दी है।
चल रही है जांच : SHO
रायपुर रानी थाना के SHO प्रीतम सिंह ने बताया कि पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। घटना की जानकारी उन्हें मिली है। डीसीपी ऑफिस से भी अभी शिकायत उन तक नहीं आई है। फिर भी वे अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़ित से जानकारी लेकर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *