Headlines

शिमला पहुंचीं सांसद प्रियंका गांधी:18 अगस्त को देवरी स्कूल का कर सकती हैं उद्घाटन; पिछले साल बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ था भवन




कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को शिमला पहुंच गई हैं। वह शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित अपने घर पर ठहरी हैं। उनका अगले दो-तीन दिन यहीं रहने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रियंका गांधी के दौरे को निजी दौरा बताया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रियंका गांधी मंडी जिले के देवरी स्कूल का उद्घाटन करेंगी। यह कोई सरकारी या संगठन का कार्यक्रम नहीं है। प्रियंका गांधी स्कूल जाकर बच्चों से मिलेंगी और उनसे बातचीत करेंगी। भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया था देवरी स्कूल मंडी जिले का देवरी स्कूल पिछले साल मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया था। स्कूल भवन को नुकसान पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी ने मौके का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और जल्द नए स्कूल भवन के निर्माण का भरोसा दिलाया था। सरकार ने एक साल में स्कूल भवन तैयार किया प्रियंका गांधी के दौरे के बाद राज्य सरकार ने देवरी स्कूल के नए भवन के निर्माण का काम आगे बढ़ाया। अब स्कूल का नया भवन तैयार हो चुका है और इसके उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। 18 अगस्त को उद्घाटन की संभावना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अनुसार, प्रियंका गांधी 18 अगस्त को मंडी के देवरी स्कूल पहुंचकर नए भवन का उद्घाटन कर सकती हैं। हालांकि, तारीख को लेकर अंतिम फैसला अभी होना बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्घाटन की तारीख आज या कल तक तय हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *